जैनों के महामस्तकाभिषेक एवम वार्षिक मेला का आमंत्रण/Jaino ke mahamastkabhishek evam varshik mela ka amantran draft

Buy Ebook
_20161112_174838
‘श्री शांतिनाथ भगवान का मस्तकाभिषेक 
धन्य धन्य वो लोग जो आकर माथा रहे हैं टेक’ 
भेड़ाघाट में परम पवित्र सरयू नर्मदा की शीतल लहरों का अविरल प्रवाह जब अपने सम्पूर्ण वेग से धुंवाधार प्रपात से धरती तल पर गिर कर सहज हो जाता है  तो ऐसा प्रतीत होता है जैसे नर्मदा नदी उमंग में बहती हुईं आती हैं और महाप्रभु श्री शांति नाथ भगवान के श्री चरणों का प्रक्षाल करके अमृत धारा में परिवर्तित हो कर अपनी सतत यात्रा को सार्थक कर लेती हैं. . 
इस अवर्णनीय दृश्य से उत्पन्न आनँद से प्रफुल्लित ह्रदय आप सभी को सूचित करता है कि प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी देबाधिदेव श्री 1008 श्री शान्तिनाथ भगवान का महा मस्तकाभिषेक एवम वार्षिक मेला का आयोजन श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भेड़ाघाट में आयोजित किया गया है. 

महाअतिशय कारी मूल नायक महाप्रभु श्री शान्तिनाथ भगवान के दिव्य रुप का महामस्तकाभिषेक- शांति धारा- शान्ति विधान की श्रंखला के पश्चात श्री जी की वैभवपूर्ण विमानोत्सव शोभा यात्रा में भव्य रथ में विराजित भगवान के आलोकिक रुप के दर्शन करके-आगवानी करके -महाआरती करके अतुल्य पुण्य का संचय करें और अपने जीवन को धन्य बनायें. 

आप सभी से अनुरोध है कि अपने पूरे परिवार एवम मित्र जनों के साथ इस अद्भुत समारोह के साक्षी बनकर-एकत्रित हो कर सातिशय पुण्य संचय करें एवम उत्सव को विराट रुप दें. . 

 

दिन-………. 
तिथि- 0 अप्रिल 
विवरण – प्रातः 8 बजे महामस्तकाभिषेक , 8:30 बजे शान्तिधारा, 
         9 बजे से शान्ति विधान, 11 बजे से श्री जी का विमानोत्सव, 
         तत्पश्चात सुरुचि भोज 
स्थान:श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर भेड़ाघाट 

 

नोट- सुबह 7 बजे से कमानिया गेट से निःशुल्क बस सुविधा उपलब्ध रहेगी. 

 

Leave a Reply