नव वर्ष स्वागत समारोह सूचना ड्राफ्ट/New year celebration notice draft

Buy Ebook

                         pexels-photo-226718  

 

                                ” नव वर्ष स्वागत समारोह 2017

 

मानव मन को उत्सव मनाना सदा ही भाता है 
दिल में मुहब्बत का समंदर हो तो सब कुछ लुभाता है 
हमें तो गले लगाने के दिल मिलाने के बहाने चाहिये 
हमें प्यार के अलावा कुछ और भी तो नहीँ आता है 

 

प्रिय साथियो, 

एक आशा ही तो जो सदा ही लुभावनी लगती है। अप्राप्य की तलाश में जीवन दौड़ता जाता है। लेकिन कहते हैं आशा से आसमान है। और दोस्तो आसमान तो हमें बचपन से ही प्यारा लगता आया है। 

तो दोस्तो केवल चंद घड़ीया ही शेष बची हैं इस आशा के आसमां को छूने में, उल्टी गिनती शुरू हो गई उन उत्साह भरे क्षणों को हौले से चूमने में, चंद पलों का बेसब्री से भरा यह ऊर्जामयी उन्माद ही है जिसमें सारोबार होने के लिये हम उतावले हैं। जी हाँ मित्रों यह शुभ अवसर है नूतन वर्ष के शुभागमन का और पुराने साल की ससम्मान विदाई का।

तक मित्रो हम सब…………………..के सदस्य बड़े ही उत्साह एवम उमंग से नव वर्ष का स्वागत करने जा रहें हैं. . 

नववर्ष स्वागत का जश्न इस बार बड़ी ही धूम- धाम से मनाया जा रहा है जिसमे मस्ती होगी- धमाल होगा आनँद होगा- उत्सव होगा. . 

आप सबसे अनुरोध है की पूरे परिवार के साथ new year celebration में शामिल हों और कार्यक्रम को सफल बनायें. . 

आप सबकी गरिमामयी उपस्थिति कार्यक्रम को सतरंगी बनायेगी. . 

कार्यक्रम विवरण: 
31st दिसम्बर दिन…………. 
शाम 9 बजे से 
कार्यक्रम स्थल:……………… 

Leave a Reply