कैशलेस भारत पर कविता। poem on cashless india

Buy Ebook

 

दुनिया के इस नील गगन में, सूरज हिंदुस्तान बने
काम करो कुछ ऐसा यारो, दुनिया हमें सलाम करे।

रही चुनौती की बातें तो, वो आतीं हैं आयेंगीं
धूप खिलेगी दिन निकलेगा, परछाई भी छायेंगीं
हमने पहले ही प्रयास में, मंगल यान उड़ाया है
घर की परमाणु पनडुब्बी, का डंका बजवाया है।

तकनीकी स्टार्टअप वाले, टॉप तीन में शामिल हैं
कैशलेश यह देश ना होगा, कहने वाले ज़ाहिल हैं
थोड़ी सी ज़हमत है मित्रो, झेलोगे तो काम बने
काम करो कुछ ऐसा यारो, दुनिया हमें सलाम करे।

ये भी पढें: स्वच्छ भारत अभियान पर कविता

ये भी पढ़ें: नोटबंदी के विरुद्ध भारत बंद पर कविता

रेल चली थी जब भारत में, कहते थे दानव आया
गैस रसोई वाली आयी, खाने से दिल कतराया
जब कंप्यूटर आये तो हम, खूब रोष में चिल्लाये
लगी नौकरी दांव हमारी, पढ़े लिखे सब घबराये।

सहज कभी ना हुईं ना होंगीं, बदलावों की ये लहरें
लेकिन आज यही सब बातें, सौगातों सीं लगें हमे
दक़ियानूसी काम चलाऊ, सोच थमे-पहचान थमे
काम करो कुछ ऐसा यारो, दुनिया हमें सलाम करे।

वाह इंडिया डिजिटल होगा, नारा खूब लुभाया है
कैसे होगा किसने पूछा, किसने कदम उठाया है
सबका साथ सभी के हिस्से, ज़िम्मेदारी आयेगी
छोटी छोटी बातें कर लें, बड़ी बात हो जायेगी।

लंबी गपशप छोड़ो सीखो, चुटकी वाली तकनीकें
लेना देना नकद छोड़ दो, बदल जायेंगीं सब चीज़ें
हो इकोन्मी कैशलेस तो, फिर से देश महान बने
काम करो कुछ ऐसा यारो, दुनिया हमें सलाम करे।

ये भी पढ़ें: नोटबंदी पर कविता

ये भी पढें: मोदी जी के मन की बात 

अगर नहीं है बैंक में खाता, सबसे पहले खुलवालो
डेविट कार्ड मिलेगा उससे, जो चाहो वो ले आओ
सस्ता सा इक फोन खरीदो, इन्टरनिट उपयोग करो
रूपेकार्ड या ई वालिट या, पेटीइम डाउनलोड करो।

जब चाहो जिससे भी चाहो, लेन देन आरम्भ करो
अन्य बहुत हैं सरल तरीके, नकदी बिन भुगतान करो
रामू काका-मठरु चाचा , अब सबको सम्मान मिले
काम करो कुछ ऐसा यारो, दुनिया हमें सलाम करे।

वरना फिर तुरही ना फूंको, आतुर ढोल बजाने को
बंद करो ये ज्ञान बांटना, क्या रह गया बताने को
सहो प्रेम से टूजी थ्रीजी, कॉमनवेल्थ घोटालों को
कोयला क़ुछ चेहरे पर मल लो, पूजो इन नक्कालों को।

जाओ उनको गले लगा लो, जिनने दशकों लूटा है
तोप-यूरिया-चारा-जूता, कुछ ना इनसे छूटा है
इन मौलिक बेईमानों का हम जीना आज हराम करें
काम करो कुछ ऐसा यारो, दुनिया हमें सलाम करे।

 

Leave a Reply